चेन्नई: द्रमुक अध्यक्ष एम. करूणानिधि ने दलित ईसाइयों और मछुआरा समुदाय को अनुसूचित जतियों की सूची में शामिल करने का रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया। करूणानिधि ने तमिलनाडु के नरिक्कुरावर समुदाय को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के केन्द्रीय मंत्रिमंडल के हालिया फैसले पर मोदी को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि द्रमुक की यह लंबे अरसे से मांग थी।
उन्होंने कहा, जब अनुसचित जाति-जनजाति के लोग ईसाई बनते हैं तो अब तक प्राप्त तमाम विशेषाधिकार और छूट से वंचित हो जाते हैं। करूणानिधि ने कहा, द्रमुक मांग करता रहा है कि ईसाइयत कबूल करने के बाद भी अनुसचित जाति-जनजाति के लोगों को अनुसचित जाति-जनजाति के रूप में माना जाना चाहिए और उनके तमाम विशेषाधिकार और छूट बहाल रहनी चाहिए। द्रमुक नेता ने कहा कि सिख ईसाइयों और बौद्ध ईसाइयों के मामले में यह बरकरार रहती हैं।
Latest India News