1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

कश्मीर: पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

कश्मीर के पुलवामा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराये गये।

Kashmir 2 militants killed in an encounter with security...- India TV Hindi
Kashmir 2 militants killed in an encounter with security forces in Pulwama

श्रीनगर: कश्मीर के पुलवामा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराये गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में कल रात सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के तहब इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। (महागठबंधन के दौरान लालू के भारी दबाव में थे नीतीश: राजीव प्रताप रूडी)

उन्होंने बताया कि आज तड़के दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी हुयी जिसमें दो आतंकवादी मारे गये। अधिकारी ने बताया कि मारे गये आतंकवादी के संगठन और उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। तलाशी अभियान अभी जारी है।

Latest India News