1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में दो अलग अलग मुठभेड़ों में एक आतंकवादी ढेर, तीन जवान शहीद

कश्मीर में दो अलग अलग मुठभेड़ों में एक आतंकवादी ढेर, तीन जवान शहीद

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर में आज कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के साथ हुई दो अलग अलग मुठभेड़ों में एक आतंकवादी मारा गया और सेना के तीन जवान शहीद हो गए । सेना के एक प्रवक्ता ने

कश्मीर में दो अलग अलग...- India TV Hindi
कश्मीर में दो अलग अलग मुठभेड़ों में तीन जवान शहीद

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर में आज कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के साथ हुई दो अलग अलग मुठभेड़ों में एक आतंकवादी मारा गया और सेना के तीन जवान शहीद हो गए । सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि लोलाब इलाके में एक अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया ।

हंदवारा के हफरूदा जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक अन्य अभियान चलाया गया ।

प्रवक्ता ने बताया कि वहां आतंकवादियों के साथ हुई गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए।

कल पुलवामा जिले में हुई एक मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद :जेईएम: गुट के दो आतंकवादी मारे गए और एक जवान घायल हो गया। समझा जाता है कि दोनों आतंकी पाकिस्तानी थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान सलीम उर्फ आदिल पठान और रहमान उर्फ बरमी के तौर पर हुई है ।

पाक स्थित गुट जेईएम जम्मू कश्मीर और दिल्ली में कई बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार है। इन हमलों में 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुआ हमला भी शामिल है।

Latest India News