A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: श्रीनगर में ग्रेनेड अटैक, 5 लोग घायल

कश्मीर: श्रीनगर में ग्रेनेड अटैक, 5 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से बड़ी खबर है। यहां हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर आतंकियों द्वारा ग्रेनेड अटैक किया गया।

Kashmir- India TV Hindi
Image Source : ANI कश्मीर: श्रीनगर में ग्रेनेड अटैक, 5-7 लोगों के घायल होने की खबर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से बड़ी खबर है। यहां हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर आतंकियों द्वारा ग्रेनेड अटैक किया गया। इस हमले में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने लाल चौक सिटी सेंटर से कुछ ही दूर हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में ग्रेनेड फेंके। उन्होंने कहा कि धमाके में कम से कम 5 लोग घायल हो गए और एक कार की खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि बाजार में दुकानें बंद थी लेकिन रेहड़ी-पटरी वालों ने इलाके में अपनी दुकानें लगा रखी थीं।

Latest India News