1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kashmir: सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई के बाद गोलीबारी, CRPF के दो जवानों की मौत

Kashmir: सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई के बाद गोलीबारी, CRPF के दो जवानों की मौत

श्रीनगर की डल झील के निकट मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के बीच लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत हो गई। 

Kashmir- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) Representational Image

श्रीनगर. श्रीनगर की डल झील के निकट मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के बीच लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर में डल झील के निकट एक होटल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत हो गई। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटा रहे हैं। 

Latest India News