1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: आतंकियों ने सोपोर में एक घर में फेंका ग्रेनेड, अरनिया में BSF में मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

J&K: आतंकियों ने सोपोर में एक घर में फेंका ग्रेनेड, अरनिया में BSF में मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

जम्मू-कश्मीर के सोपोर से बड़ी खबर है। यहां आतंकियों ने एक नागरिक के घर पर ग्रेनेड फेंका है। जिस वजह से घर को काफी नुकसान पहुंचा है।

Kashmir- India TV Hindi
Image Source : PTI Representational Image

सोपोर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर से बड़ी खबर है। यहां आतंकियों ने एक नागरिक के घर पर ग्रेनेड फेंका है। जिस वजह से घर को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि ये हमला सोपोर गांव के तुजेर गांव में रहने वाले गुलाम मोहम्मद के घर पर किया गया। गनीमत की बात ये रही कि हमले में किसी को चोट नहीं आई।

जम्मू में IB पर BSF ने पाक ड्रोन को मार गिराया

BSF ने सोमवार की रात जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ड्रोन यहां अर्निया क्षेत्र में था। आईजी बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर एन एस जामवाल ने पीटीआई भाषा को बताया कि यह एक बिना कैमरे का ड्रोन की तरह उड़ने वाली वस्तु है। उन्होंने कहा, "हम इसकी जांच कर रहे हैं।" 

इनपुट- भाषा

Latest India News