A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: पुलवामा के त्राल में आतंकियों ने ठेकेदार की गोली मारकर हत्या की

कश्मीर: पुलवामा के त्राल में आतंकियों ने ठेकेदार की गोली मारकर हत्या की

त्राल इलाके में आतंकियों ने एक आम कश्मीरी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक नबी मीर पेशे से एक ठेकेदार था।

Kashmir- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Representational Image

पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से बड़ी खबर है। यहां के त्राल इलाके में आतंकियों ने एक आम कश्मीरी की गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुासार आतंवादियों ने पेशे से ठेकेदार गुलाम नबी मीर (55) को उनके घर के बाहर शाम 7.30 बजे गोली मारी। मीर को एक अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसी भी आतंकी संगठन ने अभी तक हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षाबलों द्वारा पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Latest India News