1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर मे आतंकवादी हमला, 6 नागरीक हुए घायल

कश्मीर मे आतंकवादी हमला, 6 नागरीक हुए घायल

श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर में  आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में छह नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। विस्फोट दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में हुआ।  श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस

कश्मीर में विस्फोट, 6...- India TV Hindi
कश्मीर में विस्फोट, 6 घायल

श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर में  आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में छह नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। विस्फोट दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में हुआ। 

श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "शोपियां बाजार में आज (शनिवार) आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें छह नागरिक घायल हो गए।"

उन्होंने कहा, "घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेरेबंदी कर आतंकवादियों की तलाशी शुरू कर दी गई है।"

कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला श्रीनगर से 52 किलोमीटर दूर शोपियां में उस वक्त हुआ, जब वहां से एक पुलिस दल गुजर रहा था।

Latest India News