जम्मू-कश्मीर: शोपियां में 4 आतंकवादियों का खात्मा, सुरक्षाबलों ने पूरा किया ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में 4 आतंकवादियों का खात्मा, सुरक्षाबलों ने पूरा किया ऑपरेशन
IANS
Published : Mar 22, 2021 09:56 am IST, Updated : Mar 22, 2021 10:26 am IST
रविवार की रात आतंकियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच गोलीबारी हुई जिसके बाद इलाके को घेर लिया गया। 4 आतंकियों को ढेर किया गया है।
Image Source : PTIकश्मीर में सुरक्षाबलों का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी, शोपियां में 3 आतंकी ढेर
श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए हैं। सेना के अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है। 4 आतंकवादियों के खात्मे के बाद सेना ने इलाके का सर्च ऑपरेशन पूरा कर लिया है और फिलहाल आतंकियों के खात्मे का यह ऑपरेशन खत्म हो चुका है। सेना ने इस ऑपरेशन में आतंकवादियों से 1 एके 47 राइफल और 3 पिस्टल बरामद किए हैं।
रविवार की रात आतंकियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच गोलीबारी हुई जिसके बाद इलाके को घेर लिया गया था। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा अभियान चलाया गया था जिसके बाद सुरक्षाबल आतंकवादियों को घेरने में कामयाब हो गए थे। आतंकियों के छिपने वाले स्थान पर जैसे ही सुरक्षा कर्मी आ पहुंचे तभी गोलीबारी शुरू कर दी गई जिसके चलते मुठभेड़ की घटना को अंजाम दिया गया।