1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर अशांति: एक और घायल ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या 83 हुई

कश्मीर अशांति: एक और घायल ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या 83 हुई

पिछले महीने विरोध प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष में घायल हुए एक और युवक ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस युवक की मौत के बाद कश्मीर घाटी में जारी मौजूदा अशांति में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है।

Representative Image | AP- India TV Hindi
Representative Image | AP

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में पिछले महीने विरोध प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष में घायल हुए एक और युवक ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस युवक की मौत के बाद कश्मीर घाटी में जारी मौजूदा अशांति में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुजफ्फर अहमद पंडित सितंबर के दूसरे हफ्ते में बडगाम जिले के नरबल इलाके के चेक-ए-कवूसा में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए संघर्ष के दौरान छर्रे लगने से घायल हो गया था। युवक को कुछ दिनों के इलाज के बाद एसएमएचएस अस्पताल से छट्टी दे दी गई थी लेकिन गंभीर संक्रमण होने के कारण कुछ दिन पहले उसे बेमिना के एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने कहा कि पंडित ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। इसके साथ कश्मीर में जारी मौजूदा अशांति में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 83 हो गई। 

8 जुलाई को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से घाटी में अशांति शुरू हुई। इसी बीच श्रीनगर में स्थिति सुधरने के साथ शनिवार को कर्फ्यू हटा लिया गया लेकिन अलगाववादियों की हड़ताल लगातार 85वें दिन जारी रहने के कारण कश्मीर घाटी में जनजीवन प्रभावित हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के इलाकों में शुक्रवार को लगाया गया कर्फ्यू हटा लिया गया है और शनिवार को कश्मीर में कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।

Latest India News