कश्मीर घाटी में शांति के माहौल के बीच बाजार गुलजार, करगिल में ईद के लिए जमकर हुई खरीदारी
जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद अब जीवन पटरी पर लौटने लगा है।

करगिल में ईद की खरीदारी जोरों पर
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को करगिल क्षेत्र में बाजारों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भारी भीड़ देखी गई क्योंकि लोगों ने ईद के लिए बड़े उत्साह के साथ खरीदारी की तथा स्कूल और कालेज खुले रहे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य का विशेष दर्जा वापस लेने के बाद जनजीवन अब सामान्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि पांच जिलों जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर और रियासी जिलों में सभी स्कूल और कॉलेज फिर से खुले और सरकारी कार्यालयों में लोगों की उपस्थिति बढ़ी। उन्होंने बताया कि डोडा और किश्तवाड़ जिलों में कर्फ्यू में ढील दी गई।