1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल ने सम-विषम योजना पर मोदी से मदद मांगी

केजरीवाल ने सम-विषम योजना पर मोदी से मदद मांगी

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या घटाने को लक्षित अपने सम-विषम फार्मूले के क्रियान्वयन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को सहयोग मांगा। केजरीवाल ने मोदी को लिखे

Delhi CM Arvind Kejriwal seeks help from PM Narendra Modi...- India TV Hindi
Delhi CM Arvind Kejriwal seeks help from PM Narendra Modi the even-odd plan

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या घटाने को लक्षित अपने सम-विषम फार्मूले के क्रियान्वयन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को सहयोग मांगा। केजरीवाल ने मोदी को लिखे एक पत्र में आग्रह किया है कि उनके सभी मंत्री और मंत्रालयों के सचिव इस क्रांतिकारी कदम को लागू करने में मदद करें, जो राजधानी में बढ़ते प्रदूषण से निपटने की एक पहल है।

केजरीवाल ने कहा है, "मैं आप से अनुरोध करता हूं कि अपने मंत्रियों और सचिवों को इस योजना का पालन करने के लिए प्रेरित करें। इससे लोगों में एक अच्छा संदेश जाएगा और इस संबंध में हमारे प्रयासों को प्रोत्साहन भी मिलेगा।"

उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री आवश्यक निर्देश या अपील जारी करते हैं तो इस प्रस्तावित योजना को पहली जनवरी से 15 जनवरी के बीच क्रियान्वित करने में मदद मिलेगी। दिल्ली सरकार ने इस महीने के प्रारंभ में एक फार्मूला लागू करने का निश्चय किया था, जिसके अनुसार सम-विषम संख्या वाले निजी वाहन पहली जनवरी से एक दिन के अंतराल पर चलेंगे। सम-विषम संख्या वाहनों के पंजीकरण में दर्ज अंतिम संख्या को माना जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि सम-विषम फार्मूला ऑटो-टैक्सी, सरकारी परिवहन और एंबुलेंस जैसे आपात वाहनों पर लागू नहीं होगा। केजरीवाल ने लिखा, "मैं और मेरे सहकर्मी इस फार्मूले का सख्ती से पालन करेंगे और आवागमन के लिए अपनी कारें खड़ी कर देंगे। यदि इसका अनुकूल परिणाम रहा तो हम इस योजना को दोहराएंगे।"

Latest India News