नई दिल्ली: देश में एक एक करके सभी राज्य शिक्षा बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कर रहे हैं। आज केरल बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन एसएसएलसी (Kerala SSLC) 2018 दसवीं क्लास का रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बोर्ड परीक्षा का परिणाम का ऐलान आधिकारिक वेबसाइट kbpe.org पर करेगा। जो छात्र अपनी परिणाम देखना चाहते हैं वो kbpe.org या Keralaresults.nic.in पर जाकर भी अपना दसवीं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। पिछले वर्ष रिजल्ट 25 मई को जारी किए गए थे। इस साल केरल एसएसएलसी एग्जाम में 4.41 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। केरल एसएसएलसी एग्जाम 2018 7 मार्च से शुरू हुए थे और 28 मार्च तक चले थे। राज्य में करीब 2,935 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लक्षद्वीप और मध्य पूर्व में 9-9 केंद्र बनाए गए थे।
ऐसे देखें रिजल्ट
1. सबसे पहले kbpe.org या Keralaresults.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर SSLC Result 2018 का लिंक होगा. उस पर क्लिक करें।
3. अब एक नई विंडो खुलेगी. इसमें अपने रोल नंबर के अलावा आवश्यक जानकारियां दर्ज करें और सब्मिट कर दें।
4. अब रिजल्ट आपके सामने होगा. इसका प्रिंट आउट भी निकाला जा सकता है।
Latest India News