1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल मंदिर हादसा: PM नरेंद्र मोदी करेंगे घटनास्थल का दौरा

केरल मंदिर हादसा: PM नरेंद्र मोदी करेंगे घटनास्थल का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोल्लम में मंदिर में लगी आग को दिल दहला देने वाली और स्तब्ध कर देने वाली करार देते हुए कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए केरल जा रहे हैं।

narendra modi to viit kerala- India TV Hindi
narendra modi to viit kerala

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोल्लम में मंदिर में लगी आग को दिल दहला देने वाली और स्तब्ध कर देने वाली करार देते हुए कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए केरल जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा कोल्लम में मंदिर में लगी आग दिल दहला देने वाली और स्तब्ध कर देने वाली है जिसके बारे में कुछ कह पाना शब्दों से परे है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के लिए प्रार्थनाएं हैं।

प्रधानमंत्री ने कोल्लम मंदिर हादसे में मरने वाले लोगों के निकटतम संबंधी को 2-2 लाख रूपये का मुआवजा और घायलों को 50 हजार रूपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा मैं कोल्लम में दुर्भाग्यपूर्ण अग्निकांड की वजह से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए जल्द ही केरल पहुंचूंगा। प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा को दुर्घटना स्थल पर पहुचने के लिए भी कहा है।

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना के बारे में केरल के मुख्यमंत्री से बात की। उन्होंने कहा कोल्लम में मंदिर में आग लगने के बारे में मुख्यमंत्री ओमन चांडी से बात की। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को हेलीकॉप्टर से तत्काल स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है।

केरल के कोल्लम जिले में एक मंदिर में आतिशबाजी के दौरान आग लग जाने से कम से कम 83 लोगों की मौत हो गई और लगभग 350 अन्य घायल हो गए।

Latest India News