1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल मंदिर हादसा: शरीफ ने PM मोदी को फोन कर शोक जताया

केरल मंदिर हादसा: शरीफ ने PM मोदी को फोन कर शोक जताया

केरल अग्निकांड पर शोक प्रकट करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने रविवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया।

nawaz sharif- India TV Hindi
nawaz sharif

नई दिल्ली: केरल अग्निकांड पर शोक प्रकट करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने रविवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर केरल के मंदिर में आग लगने के हादसे पर दुख प्रकट किया।

इसके लिए पीएम मोदी ने आभार जताया। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान में रविवार को भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान को लेकर शरीफ से अपनी संवदेना जाहिर की। इससे पहले दिन में पाकिस्तान ने केरल में हुए हादसे पर शोक प्रकट किया।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों और सरकार ने बेशकीमती जान जाने पर गहरा शोक प्रकट किया है। हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Latest India News