नई दिल्ली: मां आखिर मां होती है। मां जिस बच्चे को अपनी कोख में 9 महीने पालती है उसके दुनिया में आने के बाद से ही मां का प्यार और बढ़ जाता है। ‘बच्चों के गुनाहों को इस कदर धो देती है, मां जब भी गुस्से में होती है तो बस रो देती है।’ एक मां ही होती है जो हर पल सोचती है कि उसके बच्चे को कभी कोई तकलीफ न हो उसे कोई भी मुश्किल हालात में परेशान न होना पड़ा। मां हर हालात में यह कोशिश करती है कि बेटे की मुश्किलों को पहले वो अपने सिर ले ले। चीन के जिंगझू प्रांत में कुछ ऐसा ही हुआ जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। एक मां अपने बच्चे के साथ स्वचालित सीढ़ियों पर थी, जैसे ही सीढ़ियां खत्म ही होने वाली थीं मां ने बच्चे को तो आगेकर उतार दिया लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जो उस मां को मौत के आगोश में ले गया।
क्या है वीडियो में- viral video HD के बैनर तले यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो को देखकर हैरान रह जाएंगे। अपने बच्चे को बचाने के लिए एक मां खुद मौत के मुंह में समा गई। इसे खराब मशीनरी का उदाहरण कहें या कुछ और लेकिन जरा सी लापरवाही के चलते एक मां एक्सकेलेटर में इस तरह फंसती है कि करीब तीन घंटे बाद उसकी लाश बरामद होती है।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
Latest India News