नई दिल्ली: देश में जहां एक ओर पोर्न प्रतिबंध को लेकर इतनी हायतौबा मच गई उसी देश में एक गांव ऐसा भी है जहां पर वेश्यावृति को एक परंपरा माना जाता है। देश में सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से महज कुछ दूरी पर स्थित एक छोटा सा गांव है नटपुरा जहां की हर औरत वेश्यावृत्ति में लिप्त है। करीब 5000 की आबादी वाले इस गांव में पुराने जमाने वेश्यावृत्ति की ये परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। इस गांव में पेट-पूजा के लिए महिलाओं को वेश्या बनने को मजबूर किया जाता है। हैरानी की बात यह है कि पुराने जमाने में ग्रामीण अंचलों तक पसरा यह धंधा अब भी देश के कई ग्रामीण इलाकों को अपनी चपेट में लिए हुए हैं।
इस गांव की परंपरा यह है कि गांव के सभी मर्द खेतों में मवेशी चराने के लिए निकल जाते हैं और गांव की महिलाओं अपने बच्चों और पति की पेट की भूख को शांत करने के लिए हर रोज अपने जिस्म का सौदा करती हैं। इस गांव में जब भी कोई लड़की इस धंधे में उतरने से मना करती है तो उसे यह समझाया जाता है कि जब हर कोई ऐसा करती है तो तुम अकेली ऐसा न करके क्या साबित कर लोगी। हालांकि यहां कि किसी भी महिला को ये सब करना अच्छा नहीं लगता है लेकिन अब उनके लिए यह सब मजबूरी बन चुका है।
अगली स्लाइड में देखिए Video
Latest India News