नई दिल्ली: हर मां अपने बच्चे को जो सबसे पहली चीज सिखाती है वो मां बोलना होता है। हम अपनी खबर में जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं वो भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन इसमें ऐसी एक खास चीज भी है जिसे देख आप हैरान हो सकते हैं। एक मां अपने बच्चे को मां..मां (मामा) कहना सिखा रही थी काफी कोशिशों के बाद भी बच्चा यह बोलना सीख नहीं पाया, लेकिन बच्चे के पास खड़ा एक कुत्ता मामा बोलने लगा। कुत्ते ने इस उम्मीद में मामा बोलने की कोशिश की ताकि उसे खाना मिल जाएगा। इस वीडियो को देख आप यकीनन हैरान हो जाएंगे। Sam Giovanini द्वारा यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो को अब तक काफी सारे लोग देख चुके हैं। आप भी देखिए।
Latest India News