नई दिल्ली: साल 1947 के बाद लकीरे खींचकर तोड़ दिए गए मुल्क भारत और पाकिस्तान भले ही अपनी अपनी सरहदों में रहकर खुशी से जीते हों, लेकिन आज भी दोनों देशों के नागरिकों में कहीं न कहीं चंद घटनाओं के कारण नफरत फैली हुई है। कुछ का मानना है कि चंद लोगों के कारण ही पाकिस्तान को बदनामी का दंश झेलना पड़ता है, जबकि कुछ मानते हैं जो भी लोग आतंकवाद फैलाते है अगर उन्हें पाकिस्तान से हटा दिया जाए तो वह एक बेहतर मुल्क है। हम अपने खबरट्यूब सेक्शन के जरिए जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं वो एक पहलू भर है इसे अंतिम पक्ष नहीं समझा जाना चाहिए। लव, रूद्राक्ष और खुशी नाम से यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो को देखकर यकीनन आप सोच में पड़ जाएंगे।
Latest India News