नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने भारत में धड़ल्ले से देखी जा रहीं 857 पोर्न साइट्स पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। सरकार के इस फैसले पर जनता ने कड़ा रोष जताया। यहां तक कि लोगों ने अपना गुस्सा ट्विटर के जरिए व्यक्त किया जिसके कारण कुछ देर के लिए ट्विटर पर #पोर्न_ बैन ट्रेंड भी करने लगा था। इस फैसले पर देश के तमाम हलकों से तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। यह विरोध इतना तेज हो गया कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत सरकार का दूरसंचार मंत्रालय पोर्नोग्राफी पर से आंशिक बैन हटाने की योजना बना रहा है, हालांकि चाइल्ड पोर्न और ब्लू फिल्म पर बैन बरकार रहेगा। हम अपनी खबर के जरिए आपको बताने की कोशिश करेंगे कि आखिर सरकार के हालिया फैसले पर आम भारतीयों का क्या सोचना है।
क्या है वीडियो में- ब्लूगेप डॉट कॉम के बैनर तले यूट्यूब पर जारी किए गए इस वीडियो में दिखाने की कोशिश की गई है कि आखिर पोर्न बैन के मुद्दे पर आम भारतीयों का क्या सोचना है।
Latest India News