नई दिल्ली: ‘जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए।’ खुशहाली धर्म के दायरे में सीमित नहीं रहनी चाहिए, मानवता के नाते हर किसी को हर धर्म से जुड़े अपने भाईयों के प्रमुख त्योहारों में शरीक होकर उनकी खुशियां दोगुनी करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि इसे ही इंसानियत कहते हैं। पेप्सी ने भी हमारे मुसलमान भाइयों के पाक त्योहार रमजान को उजाले से रौशन करने की शानदार कोशिश की है। पेप्सिको पाकिस्तान ने हाल ही में एक शानदार कैंपने लॉन्च किया है जिसे वाल्टर पाकिस्तान ने बनाया है। इस कैंपेने के जरिए लोगों से अपील की गई है कि वो विकास की धारा में पिछल गए लोगों के लिए इकोफ्रैंडली लाइटनिंग का बंदोबस्त करने की कोशिश करें। इस वीडियो को देखकर यकीनन आपकी आंखे नम हो जाएंगी।
क्या है वीडियो में- पेप्सी रमजान नाम से यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो में दिखाने की कोशिस की गई है कि लोग पेप्सी की खाली बोतल को इकट्ठा कर उन मुस्लिम बस्तियों को रमजान के मौके पर रौशन करने की कोशिश करते हैं जहां पर अंधेरा छाया हुआ है।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
Latest India News