नई दिल्ली: हमारे समाज में प्यार और शादी को काफी पवित्र रिश्ता माना जाता है। कुछ लोग माता-पिता के बताए रिश्तों में ही खुशी ढूंढने की कोशिश में लग जाते हैं तो कुछ लोग अपने लव को ही अपना बनाने की सफल कोशिश करते हैं, लेकिन लव मैरिज में अधिकांश बार ऐसा होता है शादी के पहले वाला प्यार शादी के बाद फीका होने लगता है। फिर चाहे इसकी वजह बढ़ती प्राथमिकताएं हों या जिम्मेदारियां, इनके चलते प्यार की चाशनी की मिठास फीकी हो जाती है। हम अपनी वीडियो खबर में एक ऐसी ही कहानी बताएंगे जिसमें एक महिला अपने पति के प्रेम अहसास को पाने को कुछ ऐसा करती है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। जानिए शादी के बाद क्यों कम हो जाता है प्यार और ऐसा कुछ करने को मजबूर होती हैं हसती-खेलती महिलाएं।
क्या है वीडियो में- हमरामूवी के बैनर तले यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि शादी के बाद उसका पति उसे नजरअंदाज कर रहा है उसके प्रति पति का वो प्रेम अब नहीं रहा जो शादी के पहले हुआ करता था, लेकिन इन सब के बीच वो अपने जीवन में वही स्पार्क वापस लाना चाहती है जिससे वह खुलकर जीती थी। जरूर देखिए यह वीडियो।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
Latest India News