चंडीगढ़: खालिस्तानी आतंकवादी देवेंद्र पाल सिंह भुल्लर को शुक्रवार को दिल्ली के तिहाड़ जेल से अमृतसर केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित किया गया। एक सरकारी अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। अमृतसर पहुंचने पर गुरु नानक देव सरकारी अस्पताल में उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
पुलिस उपायुक्त परमपाल सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि अमृतसर जेल के अधिकारियों को भुल्लर के स्थानांतरण के संबंध में तिहाड़ जेल से एक सूचना पत्र मिला है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भुल्लर की पत्नी नवनीत कौर ने उसकी खराब सेहत का हवाला देते हुए उसे अमृतसर जेल में स्थानांतरित करने की मांग की थी।
1994 में कनाडा में बसने वाली नवनीत कौर का अमृतसर में पैतृक घर है।
भुल्लर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का आतंकवादी है। 1993 में नई दिल्ली स्थित युवा कांग्रेस के दफ्तर के सामने कार बम विस्फोट की साजिश रचने के मामले में उसे मौत की सजा सुनाई गई है। इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस ने विश्वविद्यालय से तोमर के परीक्षा प्रवेशपत्र, प्रोविजनल सर्टिफिकेट सहित अन्य कागजात जुटाने का प्रयास किया। कॉलेज से कई दस्तावेजों की फोटो कॉपी भी पुलिस अपने साथ ले गई है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस तोमर को लेकर गुरुवार देर शाम भागलपुर पहुंची थी। टीम में शामिल अधिकारी ने विश्वनाथ सिंह लॉ कलेज के प्राचार्य से मुलाकात की थी और तोमर से संबंधित कई जानकारी हासिल की। इस क्रम में पुलिस की एक टीम ने विश्वविद्यालय के कुलपति रमाशंकर दूबे से भी बात की।
कुलपति दूबे ने कहा कि पुलिस की जांच में विश्वविद्यालय प्रशासन हर संभव सहायता कर रही है।
दिल्ली पुलिस ने हालांकि इस संबंध में पत्रकारों को कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। संस्थान की नामांकन पंजी के अनुसार, तोमर ने वर्ष 1994 में मुंगेर के विश्वनाथ सिंह विधि कॉलेज में दाखिला लिया था। यह कॉलेज तिलका मांझी विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है।
Latest India News