नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पंजाब में वायुसेना के एक अड्डे से बुधवार को सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में सवार होंगे और इस प्रकार वह ऐसा करने वाले चुनिंदा लोगों की सूची में शामिल हो जाएंगे।
रिजिजू (44) भारतीय वायुसेना के हलवाड़ा अड्डे से सवार होकर विमान में करीब 30 मिनट उड़ान भरेंगे। यह सुपरसोनिक जेट 2100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से 56,800 फुट की उंचाई तक जा सकता है।
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री रिजिजू पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम एवं प्रतिभा पाटिल तथा पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज के बाद विमान में सवार होने वाले संभवत: चौथे नेता होंगे।
Latest India News