नई दिल्ली। किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली के लिए पूर्व निर्धारित मार्ग से हटकर प्रदर्शनकारी किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर लाल किला पहुंच गए हैं। कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के राष्ट्रीय राजधानी के आईटीओ पहुंचने के बाद लुटियन दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश पर पुलिस के साथ जमकर भिड़ंत हुई।
Image Source : PTIKisan andolan tractor rally break police barricades clash latest pictures
पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।
Image Source : PTIKisan andolan tractor rally break police barricades clash latest pictures
किसानों ने तय समय से पहले विभिन्न सीमा बिंदुओं से अपनी ट्रैक्टर परेड शुरू की। किसान अनुमति नहीं मिलने के बावजूद मध्य दिल्ली के आईटीओ पहुंच गए।
Image Source : PTIKisan andolan tractor rally break police barricades clash latest pictures
प्रदर्शनकारी हाथ में डंडे लेकर पुलिस कर्मियों को दौड़ाते हुए दिखे। पुलिस ने भी लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया।
Image Source : PTIKisan andolan tractor rally break police barricades clash latest pictures
दिल्ली पुलिस ने किसानों से कानून हाथ में नहीं लेने और शांति बनाए रखने की अपील की।
Image Source : PTIKisan andolan tractor rally break police barricades clash latest pictures
सभी प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर परेड के लिए निर्धारित मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं, हम किसानों के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हैं : किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल
Image Source : PTIKisan andolan tractor rally break police barricades clash latest pictures
गाजीपुर बॉर्डर के पास शाहदरा में चिंतामणि चौक पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, किसानों ने ट्रैक्टरों से अवरोधकों को हटाया।
Image Source : PTIKisan andolan tractor rally break police barricades clash latest pictures
Image Source : PTIKisan andolan tractor rally break police barricades clash latest pictures
दिल्ली-नोएडा सीमा पर मंगलवार की सुबह कलाबाजी दिखाने के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। इस ट्रैक्टर पर दो किसान सवार थे। कृषि कानूनों के विरोध में हजारों प्रदर्शनकारी यहां एकत्रित हुए हैं। चिल्ला बॉर्डर के पास सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर को गोल घुमाते हुए चालक उस पर से अपना निंयत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार दो व्यक्तियों को हल्की चोट लगी। भारतीय किसान यूनियन और तिरंगा झंडा लगे ट्रैक्टर के पलटते ही कई प्रदर्शनकारियों ने उसे उठाकर खड़ा कर दिया।
Image Source : PTIKisan andolan tractor rally break police barricades clash latest pictures
Image Source : PTIKisan andolan tractor rally break police barricades clash latest pictures
Image Source : PTIKisan andolan tractor rally break police barricades clash latest pictures
Latest India News