1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कौन हैं राधे मां जो हैं फिर विवादों में '

कौन हैं राधे मां जो हैं फिर विवादों में '

नई दिल्ली: एक महिला ने खुद को देवी का अवतार बताने वाली एक संयासन और अपने पति सहित 7 लोगों पर प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि इनकी

इस मुलाकात के बाद दोनों की निकटता बढती गयी। गुप्ता की कंपनी ग्लोबल मीडिया विज्ञापन इंडस्ट्री से जुडी है। सूत्र बताते है कि गुप्ता ने राधे मां को बताया की कैसे वो उनके साथ मिल कर रातों रात ख्याति पा सकती हैं।

यहीं से शुरु हुआ प्रसिद्धी और ऎश्वर्य पाने का सिलसिला। बोरीवली पश्चिम में रेलवे स्टेशन से 10 मिनट की दूरी पर ‘राधे देवी माँ’ भवन है, इसी के ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा हॉल है, जिसे ‘माता की चौकी’ कहा जाता है। राधे मां यहीं भक्तों को अपने दर्शन देती हैं।

यहां दिखता है राधे माँ का जलवा। स्टेज पर राधे मां दुल्हन की तरह फुल मेकप कर अवतरित होती हैं और झूमती नाचती रहती हैं। इस सबके बीच जो अद्भुत नज़ारा होता है वो ये कि राधे मां जब किसी पर प्रसन्न होती हैं तब झूमते हुए उसकी गोद में कूद जाती हैं। कहा जाता है कि जिस भक्त की गोद में वो छलांग लगाती हैं उसके सभी कष्ट उसी समय से दूर हो जाते हैं।

राधे माँ के भक्तों में दलेर मेंहदी, मनोज तिवारी, डॉली बिन्द्रा, हंसराज हंस, प्रहलाद कक्कड़, एमएस बिट्टा, अनूप जलोटा, शार्दुल सिंकदर, लखबीर सिंह लख्खा, अनुराधा पौडवाल, रूप कुमार राठौड़, नरेंद्र चंचल के साथ ही और भी कई शामिल हैं|

Latest India News