जानें कारगिल युद्ध के मास्टरमाइंड परवेज मुशर्रफ के बारे में.....
जानें कारगिल युद्ध के मास्टरमाइंड परवेज मुशर्रफ के बारे में.....
India TV News Desk
Published : Jul 25, 2015 01:50 pm IST, Updated : Jul 25, 2015 01:59 pm IST
नई दिल्ली: कारगिल में घुसपैठ की पाकिस्तान की बहुत सोची-समझी साजिश थी जिसका मास्टरमाइंड जनरल परवेज मुशर्रफ थे जिन्होंने युद्ध के ठीक पहले एक रात भारतीय सीमा में भी गुजारी थी। कारगिल के समय मुशर्रफ
1961 में मुशर्रफ पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी में शामिल हुए। इसके बाद उनकी काबिलियत को देखते हुए उनका ओहदा सेना में बढ़ता गया।
मुशर्रफ पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप कमांडो बटालियन में बतौर कंपनी कमांडर शामिल हुए।
मुशर्रफ ने 1971 में भारत-पाकिस्तान की वॉर में पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
1998 में मुशर्रफ पाकिस्तान आर्मी के चीफ बने।
तीन जून, 1999 को मुशर्रफ को सेना प्रमुख के पद से हटाए जाने की मांग की गई क्योंकि पाकिस्तान को कारगिल युद्ध के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शर्मशार होना पड़ा था।
1999 में मुशर्रफ ने पाकिस्तान में नवाज शरीफ सरकार का तख्ता पलट कर दिया और पाकिस्तान के राष्ट्रपति बन गए।