1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानिए कौन थे पीएम मोदी के गुरु दयानंद गिरि जो अब नहीं रहे हमारे बीच'

जानिए कौन थे पीएम मोदी के गुरु दयानंद गिरि जो अब नहीं रहे हमारे बीच'

नई दिल्ली: काफी समय से बिमार चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद गिरि का बुधवार रात ऋषिकेश में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। दयानन्द आश्रम के न्यासी स्वामी

स्वामी जी शिक्षा के अलावा विभिन्न मानवीय हितों के लिए भी प्रयासरत रहे। इसी सिलसिले में उन्होंने साल 2000 में ऑल इंडिया मूवमेंट फॉर सेवा संस्था की भी नींव रखी थी। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रयासों के लिए संस्था को साल 2005 में संयुक्त राष्ट्र की तरफ से अवॉर्ड भी प्रदान किया जा चुका है।

इसके अलावा वह कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी वेदांत, धार्मिक और मानवीय हितों के प्रयासों का प्रतिनिधित्व किये थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में नरेंद्र मोदी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखे जाने पर उन्हें बधाई भी दी थी।

Latest India News