नई दिल्ली: जानें कैसा होगा आपका आज का दिन मेष: एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं । अगर आपसे ये समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। मुश्किलों को ले कर ज्यादा परेशान ना हों। क्योंकि इनका आना-जाना तो लगा ही रहता है। वृष: आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आखिरकार आपका रिश्ता ही कुछ ऐसा है। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करें। मिथुन: आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा। कर्क: बहुत समय से किसी खोई हुई वस्तु के मिल जाने पर आज आपके चेहरे पर खुशी छा जाएगी। आपका भाग्य आपके साथ है इसलिए छोटी-छोटी बातें भी आपके चेहरे पर खुशी ले आएंगी। कुछ समय निकाल कर अपनी दूसरी खोई हुई चीजों को भी ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें क्या पता कहां क्या मिल जाए। आज आप खुद को भाग्यशाली समझें। सिंह: आज आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का हो रहा है। आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी व शांति मिलेगी। कन्या: आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। इस समय का प्रयोग आप अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करने के लिए भी कर सकते हैं। आपके इस खुलेपन से सभी परिजनों व मित्रों को बहुत खुशी मिलेगी वो बदले में आपको बहुत प्यार देंगे। इस समय आपको अपने परिजनों के साथ काम करने से लाभ भी होगा। तुला: आज घर पर अफरा-तफरी मची रहेगी। घर पर बहुत से काम एक साथ चलते रहेंगे। आज आपके घर विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है। अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मजा करें। वृश्चिक: हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्ती के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। जितना जल्दी हो सके अपना काम खत्म कर लें वरना अनचाही मुश्किलें आ सकती हैं। धनु: आज का दिन यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा है फिर चाहे आप अपने दोस्तों के साथ जाएं, परिवार के साथ जाएं या फिर सहकर्मियों के साथ जाएं। अपनी इस यात्रा पर आप खूब मजे करेंगे। आपकी ये यात्रा मजेदार बातों से ही नहीं रोचक दृश्यों से भी भरी रहेगी। मकर: आज आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं क्योंकि आजकल अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। कुंभ: इस समय पारिवारिक रिश्तों में प्यार और सद्भावना के प्रबल संकेत हैं आप भी खुद को परिजनों के बहुत नजदीक पाएंगे। आज आप उनके साथ समय बिताना चाहेंगे। तो फिर देर किस बात की है उनको ले जाइये अपने साथ कहीं बाहर खाना खिलाने और फिल्म दिखाने। साथ बिताए इन पलों को आप ताउम्र याद करेंगे। मीन: आज आप किसी सामाजिक समारोह के बाद अपने घर को समेटने में लग जाएंगे। घर को ठीकठाक करें और कुछ आराम भी कर लें। आपने समारोह का खूब मजा लिया लेकिन अब अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का वक्त है।