1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चाणक्य नीति: इन चार कामों के बाद जरुर करें स्नान

चाणक्य नीति: इन चार कामों के बाद जरुर करें स्नान

नई दिल्ली: बड़े-बुज़ुर्ग कहते हैं कि रोज़ मर्रा के कई नियम इसी वजह से बनाए गए है जो कि हमारे स्वास्थ्य से सीधा संबंध रखते हैं। उनकी इन बातों का समर्थन आचार्य चाणक्य की नीतियां

चाणक्य नीति: इन चार...- India TV Hindi
चाणक्य नीति: इन चार कामों के बाद नहाना बेहद जरूरी

नई दिल्ली: बड़े-बुज़ुर्ग कहते हैं कि रोज़ मर्रा के कई नियम इसी वजह से बनाए गए है जो कि हमारे स्वास्थ्य से सीधा संबंध रखते हैं। उनकी इन बातों का समर्थन आचार्य चाणक्य की नीतियां भी करती हैं। चाणक्य नीति के मुताबिक गर्मी हों सर्दी कुछ ऐसे काम हैं जिनके बाद नहाना बेहद जरूरी है।

पहला काम- शवयात्रा से लौटने के बाद स्नान जरूरी है
यदि कोई व्यक्ति किसी मृतक की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ है या श्मशान गया है तो वहां से आने के तुरंत बाद उसे नहा लेना चाहिए। श्मशान के वातावरण में कई प्रकार के कीटाणु रहते हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। श्मशान जाने पर ये कीटाणु हमारे बालों में और कपड़ों पर चिपक जाते हैं, यदि इन्हें साफ न किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

Latest India News