1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कितना खतरनाक है जैश-ए-मोहम्मद, कहां से जुटाता है फंडिंग? जानिए

कितना खतरनाक है जैश-ए-मोहम्मद, कहां से जुटाता है फंडिंग? जानिए

नई दिल्ली: जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान का एक कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन है जिसका लक्ष्य शरिया कानून के अनुसार कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाना है। इस संगठन की स्थापना मसूद अज़हर ने साल 2000 में की थी। मसूद

Masood Azhar

2015 के बड़े धमाके:
1. 15 जनवरी - दक्षिणी कश्मीर के केलर इलाके में पांच जैश के आतंकियों को सेना द्वारा एक मुठभेड़ में ढेर किया गया। मारे गए आतंकियों में से एक जैश कमांडर मोहम्मद तोइब था।

2. 20 मार्च - जम्मू के कठुआ जिले के राजबाग पुलिस थाने पर सेना की वर्दी में फिदायीन हमला किया गया था। इस हमले में तीन जवान शहीद हुए।

3. 21 मार्च - दो आतंकियों ने जम्मू के सांबा जिले में सेना के एक कैंप पर हमला किया।

4. 27 जुलाई - हथियारों से लैस तीन आतंकियों ने गुरदासपुर के दीना नगर थाने पर धावा बोला। इस हमले में भारतीय सेना के जवानों ने तीन आतंकियों को मार डाला।

5. 4 अक्टूबर - दक्षिणी कश्मीर में जैश के दो विदेशी आतंकियों को सेना ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

6. 25, नवंबर - उत्तरी कश्मीर में सेना के कैंप पर आत्मघाती हमला किया गया था जिसमें  में एक स्थानीय नागरिक की मौत हुई, जबकि तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया।

Latest India News