1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानिए माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्‍या नडेला से जुड़ी कुछ खास बातें

जानिए माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्‍या नडेला से जुड़ी कुछ खास बातें

नई दिल्‍ली: माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्‍या नडेला आज मुंबई आ रहे हैं। नडेला अपनी 2 दिन की यात्रा में देश के कई बड़े उद्योगपतियों के साथ मुलाकात करेंगे। हाल ही के दिनों में भारत के

माइक्रोसॉफ्ट के CEO...- India TV Hindi
माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्‍या नडेला से जुड़ी कुछ खास बातें

नई दिल्‍ली: माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्‍या नडेला आज मुंबई आ रहे हैं। नडेला अपनी 2 दिन की यात्रा में देश के कई बड़े उद्योगपतियों के साथ मुलाकात करेंगे। हाल ही के दिनों में भारत के सत्या नडेला अमेरिका में दुनिया के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO के तौर पर उभरे हैं। माइक्रोसॉफ्ट सालाना तौर पर 525 करोड़ रुपये की मोटी सैलरी उन्हें देती है।

कुछ समय तक सन माइक्रोसिस्टम्स में काम करने के बाद वह 1992 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े। माइक्रोसॉफ्ट में नडेला ने सर्वर ग्रुप से शुरुआत की थी। इसके बाद वह सॉफ्टवेयर डिविजन, ऑनलाइन सर्विसेज, आरऐंडडी, ऐडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म में गए और हेड बनकर सर्वर डिविजन में लौटे। अभी नडेला क्लाउड सर्विसेज और एंटरप्राइज ग्रुप का कामकाज देखते हैं।

जानिए सत्या नडेला से जुड़ी कुछ बातें:

1. क्रिकेट के दिवाने हैं सत्‍या नडेला: एक इंटरव्यू के दौरान सत्‍या नडेला ने बताया था कि उनको क्रिकेट से बहुत लगाव है। उन्हें क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। नडेला ने बताया कि हैदराबाद पब्लिक स्कूल में पढ़ते वक्त उन्होंने खूब क्रिकेट खेला। क्रिकेट ने ही उन्हें एक टीम के रूप में काम करना सिखाया और एक लीडर बनने में मदद की जिसका फायदा उनके बिज़नेस में हुआ।

2.बचपन के प्यार से की शादी: सत्या नडेला ने अपने बचपन के प्यार अनुपमा से शादी की। दोनों हैदराबाद पब्लिक स्कूल में साथ पढ़ते थे। नडेला और अनुपमा की शादी को लगभग 22 साल हो गए हैं।

3. सीएटल सीहॉक्स के फैन्स हैं नडेला: अमेरिका की प्रोफेश्नल फुटबाल टीम के बहुत बड़े फैन हैं सत्या नडेला। नडेला ने टीम की जरसी पहने हुए अपना एक फोटो भी ट्वीट किया था।

4. खाली समय में ऑनलाइन क्लास देते हैं: माइक्रोसॉफ्ट का CEO बनने के बाद नडेला ने अपने पहले ई-मेल में लिखा था कि, वे हमेशा सीखने को तत्पर रहते हैं और खाली समय में ऑनलाइन क्लास देते हैं।

5. कविताओं के शौकीन हैं: सत्या नडेला को कविताओं का बहुत शौक है। नडेला की ऑफीशीयल माईक्रोसॉफ्ट प्रोफाइल में कविता लिखने और पढ़ने को पसंदीदा हॉबी में लिखा है। उनका रूसी कविताओं के प्रति खासा लगाव है।

अगली स्लाइड में पढ़िए क्या है सत्या नडेला की कमजोरी-

Latest India News