20 अक्टूबर 2012
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित प्रसिद्ध सलकनपुर देवी मंदिर परिसर में तड़के सुबह मची भगदड़ के कारण कम से कम 3 लोगों की मौत हुई थी और कम से कम 24 लोग घायल हो गए थे।
रोप-वे बंद करने के कारण पूरा दबाव सड़क मार्ग और 1400 सीढ़ियों पर होने से यहां स्थिति बिगड़ गई थी। जिसके कारण यह हादसा हुआ।
14 जनवरी 2011
केरल के इदुक्की जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शबरीमाला के नजदीक पुलमेदु में मची भगदड़ में कम से कम 102 श्रद्धालु मारे गए थे और 50 घायल हो गए थे।
8 नवंबर 2011
उत्तर प्रदेश के हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गंगा नदी के तट पर हजारों लोग एकत्र हुए थे। जिसमें मची भगदड़ में 16 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही कम से कम 40 लोग घायल हुए थे।
14 जनवरी 2010
मकर संक्राति के मौके में कोलकाता के पास चल रहे गंगासागर मेले में मची भगदड़ से कम से कम 7 तीर्थयात्री मारे गए थे।
अगली स्लाइड में पढ़े और दर्दनाक हादसों के बारें में
Latest India News