नई दिल्ली: 1 अप्रैल 2016-17 का नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है। नए वित्तीय वर्ष में नियमों में ऐसे कई बदलाव किए गए हैं, जिनसे आम जनता को लाभ होगा, लेकिन वहीं कुछ नियम ऐसे भी हैं, जिनसे जनता की जेब पर दबाब पड़ेगा। मसलन जहां सरकार ने ये सुविधा दी है कि अब आप 139 नंबर पर फोन करके टिकट का रिज़र्वेशन कैंसल करा सकते हैं और बुजुर्गों व महिलाओं के लिए सीटों के कोटे में 50 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, वहीं ऐतिहासिक इमारतों में घूमने के शौकीनों के लिए टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे घूमने-फिरने के शौकीनों को अब ज़्यादा खर्चा करना पड़ेगा। ये सभी बदलाव आज, यानी शुक्रवार 1 अप्रैल से लागू हो रहे हैं। आइए अब हम आपको बताते हैं कि लोगों को किन-किन चीजों के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी और किन-किन चीज़ों पर उन्हें फायदा मिलेगा।
1. रेलवे में होंगे नए नियम: रेलवे रिजर्वेशन टिकट को कैंसल करने के लिए अब आप 139 नंबर पर फोन कर सकते हैं। इसके साथ ही अब लोगों को 5 से 12 साल तक के बच्चे के लिए ट्रेन में पूरी टिकट लेनी होगी।
अगली स्लाइड में पढ़ें नहीं भरना होगा सीमाशुल्क फॉर्म
Latest India News