1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 20 की मौत

मणिपुर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 20 की मौत

चंदेल (मणिपुर): मणिपुर के कई इलाक़ों में कोमेन तूफ़ान की वजह से भारी बारिश हो रही है। चंदेल ज़िले में बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं

मणिपुर में भारी बारिश...- India TV Hindi
मणिपुर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 20 की मौत

चंदेल (मणिपुर): मणिपुर के कई इलाक़ों में कोमेन तूफ़ान की वजह से भारी बारिश हो रही है। चंदेल ज़िले में बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से 20 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं लगभग पूरी इंफाल घाटी बाढ़ की चपेट में है। नेशनल हाइवे 37 पर इंफाल की ओर जा रहे लकड़ी से लदे करीब 300 ट्रक फंसे हुए हैं। इसके अलावा उखरुल ज़िले में मडस्लाइड में करीब 300 मकान बह गए हैं। ख़ास बात ये है कि इस हादसे में जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि समय रहते लोगों ने गांव खाली कर दिए थे।

इंफ़ाल और म्यांमार सीमा को जोड़ने वाली सड़क भी जगह-जगह पर टूट चुकी है, जिसकी वजह से बाक़ी इलाक़ों से संपर्क टूट गया है।

आगे की स्लाइड में देखें भारी बारिश के बाद भूस्खलन की तस्वीरें

Latest India News