नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संवाददाताओं से बात करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि विधायक अमानतुल्लाह खान जैसी शख्सियत के पीछे से कोई और बोल रहा है। (भारत ने पाकिस्तान की बर्बरता का लिया बदला, 7 पाक सैनिक मारे)
उन्होंने कहा कि लोजपा जैसी पार्टी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अमानतुल्लाह खान को पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ज्यादा तरजीह दे रहा है जबकि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में शुरू से साथ रहनेवाले मेरे जैसे कार्यकर्ता की उपेक्षा की जा रही है। कुमार विश्वास ने कहा कि वे जल्द ही कोई फैसला ले सकते हैं।
संवाददाताओं से बात करते हुए कुमार बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि 6 साल पहले मैं, अरविंद और मनीष ने मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की नींव रखी थी और आज एक मामूली से व्यक्ति की बात को पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ज्यादा महत्व दे रहा है।
कुमार ने कहा कि अगर अमानतुल्लाह ने अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया के खिलाफ ऐसी बात कही होती तो एक मिनट के अंदर उसे पार्टी से बाहर कर दिया जाता। कुमार विश्वास ने कहा कि पीएसी से बाहर होने के बाद भी अमानतुल्लाह ने जिस तरह से मीडिया के सामने मेरे ऊपर आरोप लगाए उससे यह बात साफ हो गई कि अमानतुल्लाह एक मुखौटा है और उसके पीछे कोई और बोल रहा है। कुमार विश्वास ने कहा कि वे जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेनेवाले हैं।
ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर
भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले
Latest India News