A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के अस्पताल में 17 साल की लड़की से लैब टेक्नीशियन ने किया रेप

दिल्ली के अस्पताल में 17 साल की लड़की से लैब टेक्नीशियन ने किया रेप

दिल्ली के एक अस्पताल में नौकरी के सिलसिले में आई 17 वर्षीय एक लड़की से लैब टेक्नीशियन द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

<p>दिल्ली के अस्पताल...- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE दिल्ली के अस्पताल में 17 साल की लड़की से लैब टेक्नीशियन ने किया रेप

नई दिल्ली: दिल्ली के एक अस्पताल में नौकरी के सिलसिले में आई 17 वर्षीय एक लड़की से लैब टेक्नीशियन द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना नौ अगस्त की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि लड़की अपनी एक दोस्त के जरिए अस्पताल के लैब टेक्नीशियन के संपर्क में आई, जिसके बाद वे दोस्त बन गए।

पुलिस ने कहा कि चूंकि लड़की नौकरी की तलाश कर रही थी, लिहाजा उसने इसी बहाने उसे अस्पताल बुलाया। इसके बाद वह उसे अपनी प्रयोगशाला में ले गया और कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि लड़की ने घर लौटने के बाद परिवार को घटना की जानकारी दी।

उसने 11 अगस्त को अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दी। इसके बाद उसकी चिकित्सा जांच की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''इस संबंध में नॉर्थ एवेन्यू थाने में पॉक्सो अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।''

Latest India News