1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आसाराम बलात्कार जांच मामले में महिला पुलिस कर्मियों को धमकी भरा पत्र

आसाराम बलात्कार जांच मामले में महिला पुलिस कर्मियों को धमकी भरा पत्र

अहमदाबाद: आसाराम के खिलाफ बलात्कार के मामले की जांच कर रहीं दो महिला पुलिस अधिकारियों को धमकी भरा पत्र मिला है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए इस पत्र की जांच शहर की अपराध शाखा ने

आसाराम बलात्कार मामले...- India TV Hindi
आसाराम बलात्कार मामले में महिला पुलिस कर्मियों को धमकी

अहमदाबाद: आसाराम के खिलाफ बलात्कार के मामले की जांच कर रहीं दो महिला पुलिस अधिकारियों को धमकी भरा पत्र मिला है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए इस पत्र की जांच शहर की अपराध शाखा ने शुरू कर दी है।


अहमदाबाद अपराध शाखा ने आज रात एक विज्ञप्ति में बताया कि महिला पुलिस थाने को दो दिन पहले एक पत्र मिला है जिसमें भेजने वाले ने महिला पुलिस इन्स्पेक्टर दिव्या राविया और महिला पुलिस थाने की एसीपी कानन देसाई को धमकी दी है। विज्ञप्ति के अनुसार, पत्र भेजने वाले ने उसके उपरी हिस्से में संत आसाराम आश्रम लिखा है और दोनों महिला पुलिस अधिकारियों को गंभीर परिणाम की धमकी दी है।
आसाराम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में राविया जांच अधिकारी है। पिछले साल जब आसाराम के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था तब देसाई राविया की अधिकारी थीं।

 

Latest India News