1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: कांस्टेबल बनी ‘लेडी सिंघम’, सड़क पर मनचले को सिखाया सबक

Video: कांस्टेबल बनी ‘लेडी सिंघम’, सड़क पर मनचले को सिखाया सबक

पटना: पटना पुलिस की एक लेडी कांस्टेबल के साथ सड़क पर एक ऑटो ड्राइवर ने छेड़खानी कर दी लेकिन उसे ये हरकत महंगी पड़ गई। लेडी कांस्टेबल ने बीच सड़क पर ही उसे सबक सिखाना

lady constable- India TV Hindi
lady constable

पटना: पटना पुलिस की एक लेडी कांस्टेबल के साथ सड़क पर एक ऑटो ड्राइवर ने छेड़खानी कर दी लेकिन उसे ये हरकत महंगी पड़ गई। लेडी कांस्टेबल ने बीच सड़क पर ही उसे सबक सिखाना शुरु कर दिया। पहले उसने उस मनचले की पिटाई की और फिर पुलिसवालों ने उसे हवालात पहुंचा दिया।

ये घटना पटना के एक चौराहे की है। आरोप है कि एक ऑटो ड्राइवर ने लेडी कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ की है जिसके बाद उसकी शामत आ गई। पहले लेडी कांस्टेबल उसे सबक सिखाने के लिए अकेले ही पीटती है फिर उसे लेकर पहुंचती है पुलिस पिकेट पर जहां कुछ और पुलिसवाले मौजूद थे। वहां पहुंचते ही ये सारी बात अपने सीनियर को बताती और इसकी पिटाई भी करती है।

दरअसल ज्योति कुमारी नाम की महिला कांस्टेबल ड्यूटी पर थी उसी दौरान एक ऑटो ड्राइवर वहां पहुंचा। आरोप है कि इसने ज्योति कुमारी के साथ छेड़छाड़ की इसके बारे में उल्टा सीधा कहा। बताया जा रहा है कि इस ऑटो ड्राइवर ने एक दूसरे ऑटो वाले से लेडी कांस्टेबल के लिए आपत्तिजनक बात कही। ऑटो ड्राइवर की बात सुनकर महिला कांस्टेबल गुस्से में आ गई और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

लेडी कांस्टेबल से छेड़छाड़ करने वाले इस ऑटो ड्राइवर को पहले तो पीटा गया और फिर पुलिस इसे अपने साथ ले गई। लेकिन एक महिला कांस्टेबल ने जिस तरह से इसे सरेआम पीटकर सबक सिखाया वो एक मिसाल है कि अगर लड़कियां थोड़ी सी हिम्मत दिखाएं तो मनचलों का यही हाल होगा।

देखे वीडियो-

Latest India News