नई दिल्ली: ललित मोदी 9 जुलाई तक ED के सामने पेश हो सकते है सूत्रों कि माने तो ED ललित को 9 जुलाई स पहले पेश होने को कह सकता है। वही वसुंधरा राजे पर बीजेपी ने कहा कि उनके खिलाफ ऐसे कोई सबुत नहीं मिलें है जिनके आधार पर उनका इस्तीफा मांगा जाएं। बाजपा ने एक प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि वसुंधरा के इस्तीफें का कोई सवाल ही पैदा नही होता।
ललित मोदी विवाद के छींटे पहुचें रायसीना हिल्स
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से सामने आए ललित गेट विवाद की छींटे अब राजस्थान के रास्ते होते हुए राष्ट्रीय राजधानी के रायसीना हिल्स मार्ग तक पड़ चुकी हैं। वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उपजा यह मामला अब प्रतिशोध के हवाले से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को लपेट चुका है। जहां एक ओर ललित मोदी ने प्रणब मुखर्जी का नाम लेकर इस मामलो एक नया मड दे दिया है वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री अब बेबस होकर इस मामले में शीर्ष पार्टी नेतृत्व से राय मशविरा करने की तैयारी कर रही हैं। ताजा खबर के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर बातचीत की है।
ललितगेट पर मोदी और शाह की बातचीत
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनके पद से हटाने की विपक्ष की बढ़ती मांग के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
सूत्रों ने बताया कि शाह, जो कल शाम उत्तर प्रदेश के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री के आवास पर गए थे, वहीं रूक गए और ललितगेट पर उनके साथ विस्तार से चर्चा की।
समझा जाता है कि शाह ने IPL के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के साथ सुषमा और राजे के रिश्ते उजागर होने के बाद पार्टी की छवि को लगे दाग को मिटाने के संभावित कदमों पर चर्चा की।
सूत्रों ने बताया कि शाह इस मामले पर RSS के नेतृत्व के साथ भी संपर्क बनाए हुए हैं। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस मामले में सुषमा स्वराज का तो खुलकर समर्थन किया है, लेकिन राजे के साथ कोई खड़ा नहीं दिख रहा है।
स्वराज और राजे पर विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने सुषमा के प्रति समर्थन व्यक्त किया और उनके आवास पर उनसे मिलने गए। जोशी आधा घंटे से ज्यादा समय तक वहां रूके।
इस बीच राजे ने पंजाब में आनंदपुर साहिब का अपना दौरा रद्द कर दिया। उन्हें वहां सिखों के इस पवित्र स्थल के 350वें स्थापना दिवस पर शाह के साथ एक समारोह में भाग लेना था। शाह और राजनाथ सिंह इस समारोह में शिरकत करने के लिए आनंदपुर साहिब रवाना हो गए हैं।
इस बीच स्वराज ने अपने निर्धारित कार्यक्रम जारी रखते हुए आज तंजानिया के राष्ट्रपति जकाया किकवेते से बात की। किकवेते इस समय भारत की सरकारी यात्रा पर हैं।
अगली स्लाइड में पढ़े कैसे ललितगेट में उछला प्रणब दा का नाम...
Latest India News