1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ED की तरफ से कभी कोई समन नहीं मिला: ललित मोदी

ED की तरफ से कभी कोई समन नहीं मिला: ललित मोदी

नई दिल्ली: IPL के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने कहा है कि, उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से कभी कोई समन नहीं मिला है। उन्होंने पैसों में हेर-फेर के आरोपों को बकवास बताया है।

ED की तरफ से कभी कोई समन...- India TV Hindi
ED की तरफ से कभी कोई समन नहीं मिला: ललित मोदी

नई दिल्ली: IPL के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने कहा है कि, उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से कभी कोई समन नहीं मिला है। उन्होंने पैसों में हेर-फेर के आरोपों को बकवास बताया है।

एक निजी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में ललित मोदी ने पहले कही बात से यू-टर्न लेते हुए कहा कि उनकी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से कभी कोई मुलाकात नहीं हुई। ललित मोदी ने जुलाई में ट्वीट किया था कि IPL कमिश्नर रहने के दौरान उन्होंने राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा को लाभ पहुंचाया था।

ललित मोदी ने कहा कि यह पूरा विवाद मेरे इर्द-गिर्द चल रहा है और मेरे चारों ओर एक बड़ा अखाड़ा है। मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं है। मुझे ED से की तारीख तक कोई समन नहीं मिला है। मुझे बताया गया कि सम्मन ईमेल से भेजा गया है लेकिन मुझे तो कोई मेल नहीं मिला।

मोदी ने कहा कि यह आरोप कि मैंने वर्ल्ड स्पोर्ट ग्रुप (WSG) से पैसा लिया था, बेकार की बात है। यह डील सोनी और WSG के बीच हुई थी। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं था। इन लोगों ने मुझे परेशान करने के लिए एक बेकार बात गढ़ ली है।

उन्होंने कहा कि मुझे इंटरपोल से पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि मेरे खिलाफ कोई रेड कार्नर नोटिस नहीं जारी किया जाएगा और मुझे अपनी बात रखने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 20 दिनों से संसद में जो कुछ हो रहा है, उससे साफ है कि पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है।

मैंने राहुल गांधी से कभी मुलाकात नहीं की:

मोदी से पूछा गया कि क्या वह राहुल और प्रियंका से मिले थे? कुछ ऐसा ही उन्होंने ट्वीट किया था। जवाब में मोदी ने कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि मैं राहुल या प्रियंका से मिला था। उनसे पूछा गया कि वह भारत आकर अपनी बात क्यों नहीं रखते। मोदी ने जवाब में कहा कि मेरी जान को अंडरवर्ल्ड से खतरा है। मैं अपनी सुरक्षा को खतरे में नहीं डाल सकता।

Latest India News