बिहार: मीट खाने पर RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने विवादित बयान दिया है। लालू यादव ने कहा कि, 'क्या हिंदू लोग बीफ नहीं खाते हैं? जो बाहर जा रहा है वो बीफ खा रहा है कि नहीं। हिंदुस्तान में भी बीफ खा रहा है। अपने आप को हिंदू कहने वाला भी बीफ खा रहा है। जो मांस खाता है उसे गाय और बकरे से क्या फर्क है। कोई भी सभ्य आदमी बिमारी की वजह से मांस नहीं खाता।'
दादरी कांड पर लालू यादव ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि, ' BJP और RSS पूरे देश में सांप्रदायिकता फैला रही है।'
क्या है मामला:
भीड़ ने 50 वर्षीय अखलाक के घर घुसी और कथित रूप से उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी। पिटाई में अखलाक का 22 वर्षीय बेटा दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। ऐसी अफवाहें थीं कि इस परिवार ने गोमांस खाया है।
Latest India News