नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर इलाके में फ्लाईओवर के पास एक लैंबार्गिनी गेराल्डो कार अचानक धू-धू कर जल उठी। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोग हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक आग कार के पिछले हिस्से में लगी जहां पर 5.2 लीटर का इंजन लगा हुआ था। हालांकि इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। इस इटैलियन कार का ड्राइवर सही वक्त पर कार से निकलने में कामयाब रहा। इस कार का निर्माण साल 2013 में बंद कर दिया गया था। करीब 10 साल के उत्पादन के दौरान कंपनी ने इस ब्रांड की 14,000 कारों की बिक्री की थी। कार के इस ब्रांड की दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिक्री हुई थी इसलिए यह कंपनी में बनी सबसे चहेती कारों में से एक थी। इस कार की अनुमानित कीमत करीब 2.5 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
Latest India News