1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई एयरपोर्ट से लश्कर आतंकी गिरफ्तार, नेता, अभिनेता थे निशाने पर

मुंबई एयरपोर्ट से लश्कर आतंकी गिरफ्तार, नेता, अभिनेता थे निशाने पर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यहां और हुब्बली में प्रमुख धार्मिक नेताओं, राजनीतिज्ञों और पत्रकारों को निशाना बनाने की लश्कर ए तैयबा की साजिश में शामिल एक आतंकवादी को मुम्बई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया।

Lashkar- India TV Hindi
Lashkar

मुंबई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यहां और हुब्बली में प्रमुख धार्मिक नेताओं, राजनीतिज्ञों और पत्रकारों को निशाना बनाने की लश्कर ए तैयबा की साजिश में शामिल एक आतंकवादी को मुम्बई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। एनआईए की हैदराबाद शाखा को सूचना मिली थी कि लश्कर आतंकी मुंबई एयरपोर्ट पर है। टीम ने दबिश देकर आतंकी को गिरफ्तार कर लिया।

एनआईए ने एक बयान में कहा कि 57 वर्षीय असादुल्लाह खान इस आपराधिक साजिश में अपनी कथित भूमिका को लेकर वांछित था। उसे यहां विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा और उसकी पुलिस हिरासत मांगी जाएगी। एनआईए ने कहा कि खान यहां और हुब्बली में प्रमुख धार्मिक नेताओं, राजनीतिज्ञों और पत्रकारों की हत्या की साजिश में अपनी कथित भूमिका को लेकर 2012 में दर्ज एक मामले में वांछित था।

एनआईए ने यह मामला एक सूत्र से प्राप्त इस जानकारी के आधार पर दर्ज किया गया था कि महाराष्ट्र के बीड़ का रहने वाला एक व्यक्ति भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी हमले करने की लश्कर सदस्यों जैसे जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जंदाल, फयाज कागजी और अन्य की बड़ी साजिश के तहत अमोनियम नाइट्रेट समेत विस्फोटक सामग्री जुटा रहा था। एनआईए ने अप्रैल, 2013 में आरोपी अंसारी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

Latest India News