1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में घुसे लश्कर के आतंकी, कर सकते हैं फिदायीन हमला

दिल्ली में घुसे लश्कर के आतंकी, कर सकते हैं फिदायीन हमला

खुफिया रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एंटी टेरर कोर्ट में FIR दर्ज कराई है।

deljipolice- India TV Hindi
deljipolice

नई दिल्ली: खुफिया रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एंटी टेरर कोर्ट में FIR दर्ज कराई है। जम्मू के राजौरी से एक और ISI एजेंट साबिर हुसैन कैफितुल्लाह को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस को खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकी संगठन लश्करे तैयबा ने दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश रची है। FIR में कहा गया है कि, POK के रास्ते 2 फिदायीन आतंकी कश्मीर होते हुए दिल्ली में दाखिल हुए हैं।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि, पकड़े गए आत्मघाती हमलावरों के नाम दुजान और उकाशा हैं, ये दोनों लंबे वक्त तक कश्मीर में रहे हैं और दिल्ली में VVIP लोगों को निशाना बना सकते हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाके में आत्मघाती हमला भी इनकी साजिश का हिस्सा हो सकता है। लश्कर के कमांडर इनके संपर्क में हैं और सर्विलांस में रिकॉर्ड हुई बातों में इन हमलावरों के कोड नेम भी सामने आए हैं।

दिल्ली पुलिस एफ़आईआर दर्ज कर आतंकियों की तलाश में जुट गई है। इन दोनों आतंकियों के ख़ुफ़िया नाम भी सामने आए हैं जो जैद... जुम्मन और ख़ुर्शीद हैं। पुलिस इनकी तालश में राजधानी में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी ये कहां पर हैं, इस बाबत दिल्‍ली पुलिस को कोई पुख्‍ता जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। दिल्‍ली पुसिल ने इस बाबत बीते 1 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की थी।

Latest India News