1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Income Tax रिटर्न फाइल करने की तारीख 17 अक्टूबर तक बढ़ी

Income Tax रिटर्न फाइल करने की तारीख 17 अक्टूबर तक बढ़ी

सरकार ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख 30 सितंबर से बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दी है।

last date to file income tax return extended to 17 october- India TV Hindi
last date to file income tax return extended to 17 october

नई दिल्ली: सरकार ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख 30 सितंबर से बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दी है। वित्त मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी बयान में कहा गया, "आयकर खुलासा योजना 2016 की आखिरी तिथि 30 सितंबर है। इसे देखते हुए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने रिटर्न दाखिल करने की तिथि को 30 सितंबर से बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दिया है, ताकि लोगों को परेशानी न हो।"

पिछले वित्त वर्ष 2015-16 में जिन करदाताओं की व्यापार प्राप्तियां एक करोड़ रुपये से ज्यादा हैं और जिनकी पेशेवर प्राप्तियां 25 लाख रुपये से ज्यादा रही है, उन्हें आयकर रिटर्न दाखिल करते समय साथ में लेखा प्राप्ति रिपोर्ट भी लगानी होगी।

Latest India News