रोहिणी कोर्ट में बुधवार को पुलिस और वकीलों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। ख़बरों के अनुसार मामला इतना तूल पकड़ गया था कि वकीलों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस घटना के बाद वकीलों ने कामकाज ठप्प कर हड़ताल शुरु कर दी और कोर्ट परिसर में आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया।
ख़बरों के अनुसार एक वकील सुबह अपने परिवार के साथ अदालत पंहुचा था। वह लॉकअप की तरफ से प्रवेश करने लगा। इस बात का कमांडो ने ऐतराज किया और उसे धक्का दे दिया। इसके बाद वकील की कमांडो से हाथापाई हो गयी। बाद में सभी वकीलों ने कमांडो को पीटा। वहीँ वकील मौके पर दिख रहे पुलिस वालों से भी हाथापाई करते दिखे। बताया जा रहा है कि एसीपी के साथ भी बदसलूकी हुई है।
Latest India News