नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलइटी) के एक सदस्य को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) एस. एन. श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया, "उसने इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के लिए काम किया था और कई आतंकवादी मामलों में वांछित था।"
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान इरफान के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 50 साल है। उसे बीते सप्ताह उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से गिरफ्तार किया गया।
Latest India News