1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुश्किल में SP सलविंदर सिंह, दिल्ली में होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट

मुश्किल में SP सलविंदर सिंह, दिल्ली में होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट

नई दिल्ली: एनआईए पठानकोट हमले के चश्मदीद एसपी सलविंदर सिंह का लाई डिटेक्टरर टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए दिल्ली लाया जा सकता है। लेकिन

salwinder singh- India TV Hindi
salwinder singh

नई दिल्ली: एनआईए पठानकोट हमले के चश्मदीद एसपी सलविंदर सिंह का लाई डिटेक्टरर टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए दिल्ली लाया जा सकता है। लेकिन खबर है कि एसपी सलविंदर इस टेस्ट के लिए अपनी सहमति नहीं दे रहे हैं।

बता दें एनआईए ने सलविंदर सिंह को दिल्ली समन किया है। एसपी सलविंदर सिंह ने दावा किया है कि पठानकोट में हमला करने वाले आतंकियों ने उन्हें और उनके साथियों को अगवा किया था, जिसके बाद एनआईए सलविंदर सिंह से कई दौर की पूछताछ कर चुकी है। एनआईए अब तक आतंकियों को देखने वाले एसपी समेत तीनों चश्मदीदों का बयान दर्ज चुकी है, लेकिन उनके बयान मेल नहीं खा रहे हैं।

वहीं, पठानकोट आंतकी हमले की जांच में जुटी एनआईए ने आज एयरबेस की दीवार के पास सबूत तलाशे। एनआईए की टीम ने आज एयरबेस के उस तरफ से जांच की जहां से आतंकी नाले की तरफ से घुसे। नाले के किनारे एयरबेस की दीवार पर फेंसिंग कटी पायी गई है। माना जा रहा है आतंकी इसी रास्ते फेंसिंग काटकर एयरबेस के अंदर दाखिल हुए। एनआईए की टीम ने पेड़ों और झाडियों के बीच सबूतों की तलाश की है। एनआईए के आईजी संजीव कुमार सिंह खुद मौके पर पहुंचे।

Latest India News