1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर, प्रकाशम, गुंटूर और कृष्णा जिले में रविवार को बिजली की चपेट में आने से 20 लोगों की मौत हो गई। राज्य के कई जिलों में तेज़ बारिश से हालात

आंध्र प्रदेश में...- India TV Hindi
आंध्र प्रदेश में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर, प्रकाशम, गुंटूर और कृष्णा जिले में रविवार को बिजली की चपेट में आने से 20 लोगों की मौत हो गई। राज्य के कई जिलों में तेज़ बारिश से हालात खराब हो गए हैं।

बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भर गया और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

सबसे ज्यादा छह मौतें नेल्लौर ज़िले में हुई हैं। इसके अलावा गुंटूर, गोदावरी और अनंतपुर ज़िले में भी बारिश की वजह से लोगों की मौत हुई है। स्थानीय प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने का काम जारी है।

राजस्व अधिकारियों के मुताबिक नेल्लोर जिले में पांच लोगों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जिले के पूडीपार्थी गांव में शाम बिजली गिरने से एक पिता-पुत्र की मौत हो गई। इसके अलावा एक सुरक्षा गार्ड की भी बिजली गिरने से मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि प्रकाशम जिले में बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गुंटूर जिले के डोंडापाडू गांव में एक चरवाहे की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गयी जबकि वडलामानू गांव के एक किसान की भी मौत बिजली गिरने से हुई।

कृष्णा जिले में एक महिला समेत दो लोगों की बिजली गिरने से उसकी चपेट में मौत हो गई।

सरकार ने बिजली की चपेट में आकर मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Latest India News